रिपोर्ट्स के अनुसार, 26/11 मुंबई आतंकी हमले के साज़िशकर्ता और आतंकी हाफिज़ सईद के बेटे हाफिज़ तल्हा सईद ने लाहौर (पाकिस्तान) में एक रैली में कहा है, "मैं (भारतीय) प्रधानमंत्री मोदी को चेतावनी देना चाहता हूं कि कश्मीर मुसलमानों का है।" बकौल रिपोर्ट्स, हाफिज़ तल्हा सईद ने प्रधानमंत्री को 'शैतान' बताया और कहा, "हम कश्मीर को भारत से छीन लेंगे।"