जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने पर कहा है, "बलूचिस्तान में आतंकवाद आग की तरह फैल रहा है इसके बावजूद इसका कोई राजनीतिक समाधान नहीं खोजा जा रहा है।" उन्होंने कहा, "जब तक बलूचिस्तान में जनता के भरोसे पर आधारित सरकार स्थापित नहीं होगी...स्थिरता नहीं होगी।"