आतंकियों ने पाकिस्तान में वाहनों पर की अंधाधुंध फायरिंग, 50 लोगों की हुई मौत

अधिकारियों ने बताया है कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (पाकिस्तान) के खुर्रम ज़िले में आतंकियों द्वारा गुरुवार को कई वाहनों पर अंधाधुंध फायरिंग किए जाने की घटना में कम-से-कम 50 लोगों की मौत हो गई। हमले में 20 से अधिक लोग घायल हुए और मृतकों में अधिकतर शिया मुस्लिम हैं। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने हमले की निंदा की है।