आतंकवाद के साए में पले लड़के का कमाल, JEE Main में टॉप किया जम्मू-कश्मीर; लाए इतने अंक

जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित अनंतनाग के कामरान बिलाल भट ने जेईई मेन 2025 की सेशन-1 परीक्षा में 99.9 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ जम्मू-कश्मीर में टॉप किया है। कामरान ने बताया कि उन्होंने 11वीं कक्षा में जेईई की तैयारी शुरू की थी और तभी एक कोचिंग संस्थान जॉइन किया था। उन्होंने कहा, "मैंने क्लासेस को मिलाकर रोज़ 10-11 घंटे पढ़ाई की।"