आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराएं: 26/11 हमले की बरसी पर राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुंबई में 26/11 आतंकवादी हमलों की 17वीं बरसी पर देश की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा, "आइए, हम आतंकवाद के सभी रूपों से मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं। एक मज़बूत भारत के निर्माण के संकल्प के साथ विकास के मार्ग पर साथ आगे बढ़ें।"

Load More