आतंकवाद-तस्करी में शामिल भगोड़ों को वापस लाएं, गृह मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को आतंकवाद और तस्करी गतिविधियों में शामिल भगोड़ों को वापस लाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बकौल गृह मंत्रालय, शाह ने केंद्र और राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय की ज़रूरत पर बल दिया और आतंकी-आपराधिक गठजोड़ को तोड़ने के लिए फिर से रणनीति बनाने को कहा।