आतंकवाद पर कोई दोहरा मापदंड नहीं चलेगा: SCO समिट में पाकिस्तान के सामने राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तजाकिस्तान में शांघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में पाकिस्तानी उप-प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री इशाक डार की मौजूदगी में कहा है कि आतंकवाद के मामले में कोई औचित्य या दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, "आतंकवाद न केवल निर्दोष लोगों की जान लेता है बल्कि निवेश और व्यापार को भी बाधित करता है।"