आतंकवाद पर भारत को संयम की नसीहत देने वाली EU अधिकारी का पुराना पोस्ट हुआ वायरल
आतंकवाद पर भारत को संयम बरतने की नसीहत देने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने यूरोपीय संघ की शीर्ष अधिकारी काजा कलास का पुराना पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा था, "आतंकवादियों के साथ बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है।" लोगों ने उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "कृपया अपने पाखंड पर संयम रखें।"