आतंकवाद एक वैश्विक चुनौती, इसके खिलाफ उठाने होंगे सख्त कदम: यूएन में भारत

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा की आतंकवाद एक वैश्विक चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि एकीकृत दृष्टिकोण और ज़ीरो टॉलरेंस ही इसे हरा सकता है। रुचिरा ने कहा कि इसका समर्थन, प्रोत्साहन और वित्त पोषण करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने होंगे।