जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने दिवंगत अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के पोते अनीस-उल-इस्लाम को आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने के आरोप में सरकारी नौकरी से शनिवार को बर्खास्त कर दिया। अनीस को 2016 में शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में बतौर शोध अधिकारी नियुक्त किया गया था। गौरतलब है कि इस साल सितंबर में गिलानी (91) का निधन हो गया था।