आतंकवाद समाज के लिए अभिशाप: आतंकी हमले में 2 मज़दूरों की मौत पर जम्मू-कश्मीर के एलजी

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोपियां में आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के 2 मज़दूरों की मौत पर दुख जताते हुए मंगलवार को कहा, "आतंकवाद सभ्य समाज के लिए अभिशाप है...हर समुदाय को इसकी निंदा करनी चाहिए।" बकौल सिन्हा, मज़दूरों के पार्थिव शरीर पूरे सम्मान के साथ उनके गांव पहुंचाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को ज़िम्मेदारी दी गई है।

Load More