संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूसी सैनिकों के कृत्य आतंकवादियों से अलग नहीं हैं। ज़ेलेंस्की ने आगे कहा, ''नागरिकों को टैंक से रौंदा गया, महिलाओं का उनके बच्चों के सामने रेप किया गया व मारा गया।'' बकौल ज़ेलेंस्की, ''दुनिया के सामने यूक्रेन का पूरा सच सामने आना अभी बाकी है।''