अंबाला (हरियाणा) में एक संदिग्ध आतंकवादी की गिरफ्तारी का स्थान कथित तौर पर गलत प्रकाशित करने के आरोप में गिरफ्तार पत्रकार को ज़मानत मिल गई है। खबर में गिरफ्तारी का स्थान अंबाला के एक गांव की बजाय अंबाला छावनी लिखा गया था। कोर्ट ने खबर द्वारा 'वर्गों के बीच द्वेष बढ़ने' का पुलिस का दावा खारिज कर दिया है।