आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में की दवा व्यापारी समेत 3 लोगों की हत्या

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को आतंकियों ने इकबाल पार्क के पास एक स्थानीय दवा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों ने लाल बाज़ार के मदीना चौक में भी एक स्ट्रीट वेंडर पर फायरिंग की जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, आतंकियों ने बांदीपोरा ज़िले के शाहगुंड हाजिन इलाके में भी एक शख्स की हत्या की है।