झारखंड पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने गुरुवार को बताया कि देशभर में माओवादियों और आतंकवादी गिरोहों को हथियार और गोला बारूद सप्लाई करने के आरोप में बीएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी के अनुसार, बरामदगी में 14 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल शामिल हैं। ज़्यादातर हथियार देसी हैं लेकिन अधिकांश गोला-बारूद सुरक्षाबलों से चुराए गए।