अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पुंछ (जम्मू-कश्मीर) के मेंढर में आतंकियों के साथ गुरुवार शाम मुठभेड़ में एक आर्मी ऑफिसर (जेसीओ) समेत 2 सैनिक शहीद हो गए। एक रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, पहाड़ी व घने जंगल वाले इलाके में ऑपरेशन अभी जारी है। उनके मुताबिक, जवान का शव बरामद हो गया जबकि जेसीओ के शव की तलाश जारी है।