inshorts

आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 5 जवान जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए शहीद

रक्षा मंत्रालय के पीआरओ (जम्मू) के मुताबिक, पुंछ (जम्मू-कश्मीर) में सोमवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर समेत सेना के 5 जवान शहीद हो गए। पीआरओ ने पहले बताया था कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर डेरा की गली के पास के गांवों में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।