आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने वाले समूहों के खिलाफ एनआईए ने 11 राज्यों में की छापेमारी

एनआईए ने कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने वाले पीएफआई व अन्य समूहों और कुछ लोगों के खिलाफ गुरुवार को 11 राज्यों में 'अब तक की सबसे बड़ी' छापेमारी की। संबंधित समूहों पर टेरर फंडिंग, आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप चलाने व लोगों को कट्टरपंथी बनाने का आरोप है। एनआईए ने 100 से अधिक पीएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।