आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कश्मीरी पंडित की पत्नी को एलजी सिन्हा ने सौंपा नियुक्ति पत्र
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने फरवरी-2023 में आतंकियों के हमले में जान गंवाने वाले संजय शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपा है। इस दौरान एलजी ने शर्मा के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत संजय को पुलवामा में स्थानीय बाज़ार जाते वक्त आतंकियों ने गोली मार दी थी।