आतंकी हमले में मरने वाली प्रिंसिपल की अंतिम यात्रा में श्रीनगर में जुटे सैकड़ों लोग

एक स्कूल पर आतंकी हमले में मरने वाली प्रिंसिपल सुपिंदर कौर की अंतिम यात्रा में शुक्रवार को श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में सैकड़ों लोग जुटे। लोगों ने 'बुज़दिलों को पेश करो', 'वी वॉन्ट जस्टिस' जैसे नारे लगाए। स्कूल पर आतंकी हमले में एक हिंदू शिक्षक की भी मौत हुई थी और कश्मीर में तीन दिनों में 5 नागरिकों की हत्या हुई है।