आतंकी हमले में शहीद हुए इंस्पेक्टर के परिवार से मिले शाह, पत्नी को सौंपे नौकरी के दस्तावेज़

गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले माह आतंकियों द्वारा मारे गए शहीद इंस्पेक्टर परवेज़ अहमद के नौगाम (जम्मू-कश्मीर) स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके परिवार से मिले और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी के दस्तावेज़ सौंपे। शाह ने कहा, "मुझे व पूरे देश को उनकी बहादुरी पर गर्व है।" गौरतलब है, शाह जम्मू-कश्मीर के 3-दिवसीय दौरे पर हैं।