दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेंगलुरु में जारी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने को लेकर कवि कुमार विश्वास ने सोमवार को एक कविता ट्वीट की। उन्होंने लिखा, "तुम निकले थे लेने स्वराज, सूरज की सुर्ख गवाही में पर आज स्वयं टिमटिमा रहे जुगनू की नौकरशाही में।" उन्होंने लिखा, "इन आत्मप्रवंचित बौनों का, दरबार बनाकर क्या पाया?"