आदतन बलात्कारियों को दवाएं देकर नपुंसक बनाने की सज़ा का प्रावधान पाकिस्तान ने हटाया

पाकिस्तान ने शुक्रवार को नए पारित बिल से वह प्रावधान हटा दिया जिसमें आदतन बलात्कारियों को दवाएं देकर नपुंसक बनाने की अनुमति थी। दरअसल, इस्लामिक मुद्दों पर पाकिस्तान सरकार को कानूनी सलाह देने वाली काउंसिल ऑफ इस्लामिक ऑइडियोलॉजी (सीआईआई) ने इसे 'गैर-इस्लामी' बताया था। पिछले साल सितंबर में प्रधानमंत्री इमरान खान ने बलात्कारियों को नपुंसक बनाने का प्रस्ताव दिया था।