लखनऊ (यूपी) में आदमखोर बाघ को पकड़ने वाली 100 लोगों की टीम में शामिल कानपुर प्राणी उद्यान के डॉ. नासिर ने बताया है कि बाघ को पकड़ने के लिए वह 12 दिन तक नहीं नहाए। उन्होंने बताया, "हम रोज़ाना शरीर पर गोबर लगाते थे...ताकि इंसानी गंध से बाघ चौकन्ना ना हो जाए।" बाघ पकड़ने में ₹90 लाख खर्च किए गए।