आदिवासी महिला को 3 लोगों ने डीज़ल डालकर एमपी में ज़िंदा जलाया, 80% झुलसी
गुना (मध्य प्रदेश) में ज़मीन विवाद को लेकर 3 लोगों द्वारा रामप्यारी नामक आदिवासी महिला को ज़िंदा जलाने का मामला सामने आया है जिसमें वह 80% तक झुलस गई। महिला को गंभीर हालत में भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह 'बचा लो रे' कहती सुनी जा सकती हैं।