आधी रात को एमपी में घरों की डोरबेल बजा रही 'रहस्यमयी महिला'; CCTV में भी नहीं दिखता चेहरा

ग्वालियर (एमपी) में एक अज्ञात महिला आधी रात को घरों की डोरबेल बजा रही है जिसकी शिकायत लोगों ने पुलिस से की है। घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई महिला का चेहरा साफ नज़र नहीं आता। एएसपी निरंजन शर्मा ने कहा कि मामले में थाना प्रभारी को कार्रवाई करने व रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।