दिल्ली हाईकोर्ट के अनुसार, आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण नहीं है। जस्टिस मनोज कुमार ओहरी ने JJ Electronics की याचिका खारिज कर लेबर कोर्ट का फैसला बरकरार रखा। कंपनी ने आधार में दर्ज 1959 की जन्मतिथि के आधार पर एक कर्मचारी को 58-साल का बताकर नौकरी से निकाला था जबकि ESIC रिकॉर्ड में कर्मचारी की जन्मतिथि 20 मई 1960 थी।