आधार डेटाबेस को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) नियंत्रित करता है। सरकार डेटाबेस का इस्तेमाल पहचान की पुष्टि, डुप्लीकेट-फर्ज़ी लाभार्थियों को रोकने, डेटा लिंक करने और जनसंख्या-योजना विश्लेषण के लिए कर सकती है। वहीं, कई बार आधार डेटाबेस लीक की खबरें सामने आई हैं और अगर यूआईडीएआई की लापरवाही से डेटा लीक हुआ है तो उसपर केस हो सकता है।