आधुनिक समय के डार्विन कहे जाने वाले वैज्ञानिक ई.ओ. विल्सन का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। गौरतलब है कि विल्सन ने एक कीटविज्ञानी के रूप में न केवल कीड़ों का बल्कि पक्षियों, स्तनधारियों और मनुष्यों के सामाजिक संबंधों का व्यापक अध्ययन किया। उन्होंने "ऑन ह्यूमन नेचर" और "द एंट्स" किताब के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता था।