उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने चंडीगढ़ में स्वच्छता अभियान का नेतृत्व कर रहे पंजाब के सेवानिवृत्त डीआईजी इंद्रजीत सिंह सिद्धू का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह सड़क से कूड़ा इकट्ठा करते हुए दिख रहे हैं। महिंद्रा ने लिखा, "रोज़ सुबह 6 बजे चंडीगढ़...की शांत गलियों में यह 88-वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी अपनी सेवा के साथ दिन की शुरुआत करते हैं।"