inshorts

₹2,381 तक जाएगा NSE का शेयर! आनंद राठी के नए टारगेट से उछला स्टॉक

ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने NSE के शेयरों के लिए ₹2,381 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है जो मौजूदा भाव से 15% से अधिक की बढ़त दर्शाता है। इसके बाद बुधवार को NSE का शेयर BSE पर 2.5% उछलकर ₹2,113.70 के इंट्राडे हाई पर पहुंचा। स्टॉक ने अपने लिस्टिंग प्राइस से अब तक करीब 17% का रिटर्न दिया।