आनंद शर्मा ने कांग्रेस के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, शर्मा कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य बने रहेंगे। गौरतलब है कि आनंद शर्मा ने करीब एक दशक तक कांग्रेस के विदेश मामलों के विभाग का नेतृत्व किया है।