आनंद महिंद्रा ने बर्फ से ढके श्रीनगर की तस्वीरें शेयर कीं, लिखा- अलविदा स्विट्ज़रलैंड

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने रविवार को ट्विटर पर बर्फ से ढके श्रीनगर की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "हेलो श्रीनगर, अलविदा स्विट्ज़रलैंड।" कई यूज़र्स ने अन्य पहाड़ी जगहों की तस्वीरें शेयर कर इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। एक यूज़र ने लिखा, "मैं इसकी प्रशंसा करता हूं कि भारत के एक अमीर शख्स हिमालय पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं।"