महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने लगातार 70 हेयरपिन (तीव्र) मोड़ों वाली कोल्ली हिल्स (तमिलनाडु) की सड़क की एक तस्वीर को रीट्वीट किया है जिसे नॉर्वे के पूर्व राजनयिक एरिक सोलहेम ने शेयर किया था। महिंद्रा ने लिखा, "एरिक आप मुझे बताते रहते हैं कि मैं अपने देश के बारे में कितना कम जानता हूं! यह अद्भुत है।"