आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ डीएम की पत्नी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

गोपालगंज (बिहार) के ज़िलाधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के लिए उम्रकैद की सज़ा पाने वाले पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने मंज़ूर कर लिया है। कृष्णैया की पत्नी की इस याचिका पर 8 मई को सुनवाई होगी। गौरतलब है, बिहार सरकार ने जेल नियमों में संशोधन कर आनंद को रिहा किया था।

Load More