आनंद विहार बस अड्डे से 2 तस्कर गिरफ्तार, 15 पिस्टल और 40 ज़िंदा कारतूस बरामद
दिल्ली पुलिस ने हथियारों व कारतूसों की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 सदस्यों को आनंद विहार बस अड्डे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 15 पिस्टल और 40 ज़िंदा कारतूस ज़ब्त किए हैं। बकौल पुलिस, दोनों ने पिछले 4 साल में दिल्ली-एनसीआर व इसके आसपास के राज्यों में 600+ हथियारों की तस्करी की है।