आप अच्छी लग रही हैं, स्मोकिंग छुड़वानी होगी: मेलोनी से तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोआन
मिस्र के शर्म अल-शेख रिसॉर्ट में सोमवार को गाज़ा युद्ध को खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें कई वैश्विक नेता एकजुट हुए। सम्मेलन के दौरान तुर्किए के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मज़ाकिया लहज़े में कहा, "आप बहुत अच्छी लग रही हैं, लेकिन मुझे आपकी स्मोकिंग छुड़वानी होगी।"