आप अपना सब कुछ झोंक दें या फिर पूरी तरह आराम करें: बुमराह को लेकर इरफान पठान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा है, "मेरा मानना है कि जब आप भारत के लिए खेलते हैं तो आपको अपना सब कुछ देना होता है।" उन्होंने कहा, "या तो आप अपना सब कुछ झोंक दें या फिर पूरी तरह आराम करें।"