CJI सूर्यकांत के सामने पेश हुए एक वकील ने अपना आपा खो दिया, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाही की आवाज़ म्यूट कर दी। बकौल वकील, उसने 2-नवंबर को CJI के सामने केस रखा था। जब CJI ने उसे इंतज़ार करने के लिए कहा तो वकील ने कहा, "आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं...आपमें ईमानदारी नहीं है।"