विलनियस (लिथुआनिया) रेलवे स्टेशन ने प्लैटफॉर्म पर 'यूक्रेन में युद्ध की सच्चाई को दिखाती' 24 तस्वीरें लगाई हैं जो मॉस्को से कैलिनिनग्राड के बीच चलने वाली ट्रेनों के यात्रियों को दिखेंगी। सामने आए एक वीडियो में एक अनाउंसर कहता सुनाई दिया, "मॉस्को-कैलिनिनग्राड ट्रेन के यात्रियों, पुतिन यूक्रेन में आम नागरिकों को मार रहे हैं, क्या आप इसका समर्थन करते हैं?"