पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंज़माम-उल-हक को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी होने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट किया, "आप मैदान पर प्रतिस्पर्धी और जुझारू होने के बावजूद हमेशा शांत रहे हैं। उम्मीद है कि आप इस परिस्थिति से भी मज़बूत होकर बाहर आएंगे।"