आप ऐसे बयान द्रविड़ से नहीं सुनेंगे: भारत की पुरानी जीतों पर शास्त्री के बयानों को लेकर गंभीर
पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री व वर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के कामकाज के तरीकों से जुड़े सवाल पर कहा है कि भारत की जीत-हार पर द्रविड़ के बयान संतुलित रहेंगे। उन्होंने कहा, "जब आप जीतते हैं...तो लोगों को...इसके बारे में बात करने दीजिए...(खुद नहीं)...आप ऐसे बयान द्रविड़ से कभी नहीं सुनेंगे।"