केंद्र सरकार के दिवाली बोनस के लिए कौनसे कर्मचारी एलिजिबल हैं और कौन नहीं, क्या है शर्तें?
केंद्र सरकार के ग्रुप-सी और अराजपत्रित ग्रुप-बी कर्मचारियों को 2024-25 के लिए दिवाली बोनस मिलेगा जिसके लिए अलग-अलग शर्तें होंगी। अगर कोई कर्मचारी पूरे साल काम नहीं कर पाया तो उसे उसके काम किए महीनों के हिसाब से बोनस मिलेगा। 31-मार्च 2025 तक सर्विस में किसी भी तरह का ब्रेक ना लेने वाले एड-हॉक कर्मचारियों को बोनस मिल सकता है।