आप कोहली पर दबाव नहीं बना सकते हैं: ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एगर

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एश्टन एगर ने कहा है, "जब विराट कोहली लय में होते हैं तो आप उनपर दबाव नहीं बना सकते इसलिए उन्हें आउट करना काफी मुश्किल है।" उन्होंने कहा, "वह अन्य बल्लेबाज़ों की तुलना में बल्ले को थोड़ा अधिक समय तक ऊपर रखकर कवर पॉइंट में हिट करते हैं। वह ऐसा करने वाले शायद दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ हैं।"