आप कप्तान ही क्यों हैं?: रूट के 'वही गलतियां हुईं' बयान पर सवाल उठाते हुए पॉन्टिंग

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने इंग्लिश कप्तान जो रूट की लीडरशिप पर सवाल उठाए हैं। रूट ने कहा था कि इंग्लिश गेंदबाज़ों ने ऐडिलेड टेस्ट में वही गलतियां कीं जो उन्होंने 2017-18 ऐशेज़ के दौरान की थीं। पॉन्टिंग ने कहा, "मैंने जैसे ही यह सुना...मैं हैरान हो गया...उन्हें (गेंदबाज़ों को) बदलने का काम किसका है...फिर आप...कप्तान ही क्यों हैं?