आप किसी को बेवकूफ नहीं बना सकते: पाकिस्तान को एफ-16 पैकेज देने को लेकर अमेरिका से भारत

अमेरिका द्वारा एफ-16 लड़ाकू विमानों के रख-रखाव के लिए पाकिस्तान को ₹3,600 करोड़ का पैकेज देने को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है, "आप किसी को बेवकूफ नहीं बना सकते।" उन्होंने कहा, "यह कहना कि इनका (एफ-16) इस्तेमाल आतंकवाद से लड़ने में होगा इसलिए आपने ऐसा किया...सबको पता है...इनकी तैनाती कहां होती है और किसलिए होती है।"