‘आप’ के दो विधायक दिल्ली में दंगे भड़काने के दोषी करार, 21 सितंबर को होगा सज़ा का एलान

दिल्ली की एक अदालत ने 'आप' के दो विधायकों अखिलेश पति त्रिपाठी और संजीव झा को सात साल पुराने मामले में दोषी करार दिया है। दोनों विधायकों को दंगे भड़काने और पुलिसकर्मियों पर हमले का दोषी पाया गया। दोनों के अलावा मामले में 15 अन्य आरोपियों को भी दोषी करार दिया गया। मामले में अदालत 21 सितंबर को सज़ा सुनाएगी।