आपातकाल के दौरान तत्कालीन सरकार ने प्रेस पर सेंसरशिप लगाई थी और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी ने सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए 'गीतों भरी शाम' कार्यक्रम शुरू किया था। सरकार के कार्यक्रम में गाने के लिए कहने पर किशोर कुमार ने इनकार किया जिसके बाद रेडियो और दूरदर्शन पर उनके गाने बैन किए गए थे।