आप दूर हट जाते तो छोटे नहीं हो जाते: कोहली-कोंस्टास की टक्कर पर सुनील गावस्कर

ऑस्ट्रेलिया-भारत के चौथे टेस्ट के दौरान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ सैम कोंस्टास के बीच हुई टक्कर और बहस पर सुनील गावस्कर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह ऐसा है जैसे किसी पैदल मार्ग पर देखते हैं कि कोई आपकी ओर आ रहा है तो आप दूर हो जाते हैं। आप दूर हट जाते तो छोटे नहीं हो जाते।"