आप पर गर्व है: बेबी कैरियर बैग में अपनी बेटी को लेकर ड्यूटी कर रहीं डीएसपी पर शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेबी कैरियर बैग में बेटी को लेकर ड्यूटी कर रहीं डीएसपी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा है, "अलीराजपुर यात्रा के दौरान देखा कि डीएसपी...डेढ़ वर्षीय बेटी को बेबी कैरियर बैग में लिए ड्यूटी पर तैनात थीं।" बकौल शिवराज, "कर्तव्य के प्रति उनका यह समर्पण अभिनंदनीय है...एमपी को उन पर गर्व है।"